शरीर को फुलाने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:58

वजन बढ़ाने (मोटा होने) के घरेलू उपाय (Home Remedies for Weight Gaining in Hindi)

* वजन बढ़ाने के लिए आप केले की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप दिन में कम से कम तीन से चार केले खाएं. केला पौष्टिक व पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे दूध या दही के साथ भी खाया जा सकता है.

* वजन बढ़ाने के लिए आप सेब और गाजर का सेवन करें. इसके लिए आप बराबर मात्रा में छिल्का सहित उत्तम गुणवत्ता के सेब और गाजर लेकर कद्दूकस कर लें. इसे दोपहर भोजन के बाद खाएं. कुछ ही हफ्तों में इससे लाभ मिलता है.

* इसके अलावा आप तीन से चार बादाम, खजूर और अंजीर को कूटकर दूध में डालकर उबालें. अच्छी तरह उबलने के बाद दूध को गुनगुना होने पर रोज सोने से पहले पिएं. यह मोटे होने की आयुर्वेदिक दवा है.

* वजन में वृद्धि के लिए जौ का प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए आप आवश्यकतानुसार जौ को भीगोकर कूट-छील लें. जौ का 60 ग्रा. की मात्रा को 500 ग्रा. दूध में मिलाकर खीर बना लें. इसका दो महीने तक सेवन करें. रोजना इस खीर का सेवन करने से दुबले या कमजोर व्यक्ति भी मोटे हो जाते हैं. इससे वजन में वृद्धि होती है.

* वजन बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप नाश्ते में सोयाबीन व अंकुरित अनाज का सेवन करें. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. शरीर को मजबूत बनाने और वजन में वृद्धि के लिए इसे मोटा होने की दवा के रूप में उपयोग किया जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info